जलालपुर में 24 घंटे रहेगी मेडिकल टीम

बिहारशरीफ : जिले के करायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र में आयी बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निबटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने ठोस तैयारी की है. जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है. इस टीम में चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर पारा मेडिकल कर्मियों को शामिल […]
बिहारशरीफ : जिले के करायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र में आयी बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निबटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने ठोस तैयारी की है. जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है. इस टीम में चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर पारा मेडिकल कर्मियों को शामिल किया गया है,
ताकि मेडिकल टीम आसानी से बाढ़ प्रभावित एरिया के जरूरतमंद लोगों को सहज रूप से चिकित्सा सेवा प्रदान कर सके. करायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर स्कूल में राहत शिविर जिला प्रशासन की ओर से लगाया गया है. इसी राहत शिविर में मेडिकल टीम की तैनाती की गयी है. टीम अगले आदेश तक वहां पर काम करती रहेगी. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि करायपरशुराय प्रखंड के जलालपुर राहत शिविर में तैनात की गयी मेडिकल टीम मंगलवार से काम करनी शुरू कर दी है. यह हेल्थ कैंप चौबीस घंटे काम करेगा. कैंप में आवश्यक जीवनरक्षक दवा उपलब्ध करायी गयी है.
साथ ही करायपरशुराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर और भी जीवनरक्षक दवा का उठाव जिला दवा भंडार से करें, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को दवा उपलब्ध करायी जा सके. शिविर में तैनात किये गये डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि कैंप में आने वाले लोगों का इलाज करें और जरूरत के अनुसार उन्हें जीवनरक्षक दवा उपलब्ध कराएं. बाढ़ प्रभावित करायपरशुराय क्षेत्र के मेढ़मा बिगहा, झरहापर व बेरमा गांवों में स्वच्छता के ख्याल से ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




