कुएं में गिरने से छात्र की मौत, शोक

हरनौत : चंडी थाना क्षेत्र के सरथा गांव में एक छात्र की मौत कुएं में गिरने से हो गयी. घटना शुक्रवार की देर शाम घटी. मृतक की पहचान करायपरशुराय थाना क्षेत्र के निरिया गवसपुर के स्व कौशल सिंह के आठ वर्षीय पुत्र के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है […]
हरनौत : चंडी थाना क्षेत्र के सरथा गांव में एक छात्र की मौत कुएं में गिरने से हो गयी. घटना शुक्रवार की देर शाम घटी. मृतक की पहचान करायपरशुराय थाना क्षेत्र के निरिया गवसपुर के स्व कौशल सिंह के आठ वर्षीय पुत्र के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक घर के आगे अपने दोस्तों के साथ आंखमिचौली खेल रहा था. मृतक आंख पर पट्टी बांध कर खेलने के दौरान अचानक सुखा कुआं में गिर गया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गया.
मृतक संत पाल स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था. मृतक के पिता की मौत भी आठ वर्ष पूर्व ट्रैक्टर दुर्घटना में हो गया था. उस समय मृतक अपने मां के गर्भ में था. जन्म के चार माह बाद मां की मौत भी अपने पति के गम में हो गया. बच्चे को चार माह की उम्र से ही पालन-पोषण सरथा गांव स्थित फुआ के घर में हुआ था. घटना से एक दो दिन पूर्व ही मृतक गांव निरिया गवसपुर गृह प्रवेश कार्यक्रम में गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




