शहर के चार हजार घरों में जल्द पहुंचेगा शुद्ध जल

बिहारशरीफ : शहरवासियों को पीने के पानी के लिये इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. घरों तक शुद्ध पेयजल आसानी से पहुंच जायेगा. इसकी तैयारी कर ली गयी है. नगर निगम की ओर से दूसरे फेज की जलापूर्ति योजना की सफल टेस्टिग कर ली गयी है. इस फेज के अधीन आने वाले वार्डों के हर घर में […]
बिहारशरीफ : शहरवासियों को पीने के पानी के लिये इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. घरों तक शुद्ध पेयजल आसानी से पहुंच जायेगा. इसकी तैयारी कर ली गयी है. नगर निगम की ओर से दूसरे फेज की जलापूर्ति योजना की सफल टेस्टिग कर ली गयी है. इस फेज के अधीन आने वाले वार्डों के हर घर में जल्द ही नल जल का कनेक्शन देकर जलापूर्ति की जायेगी.
इस फेज में शहर के चार वार्डों के चार हजार घरों में पानी की सप्लाई करने का लक्ष्य रखा गया हैं. टेस्टिंग सफल रहने की बात नगर निगम के द्वारा बतायी गयी. किसी स्थल से पानी लिकेज की सूचना नहीं है. नगर निगम के द्वारा अब तक सात सौ घरों में नल का कनेक्शन भी दिया जा चुका है.
शेष घरों में भी जल्द ही कनेक्शन करके जलापूर्ति योजना को सुचारू कर दिया जायेगा. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि इस फेज में चार वार्ड के 14 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में पाइप लाइन का विस्तार किया जाना है. इसमें से दस किलोमीटर में पाइप लाइन बिछायी जा चुकी है. इस फेज में वार्ड संख्या 30, 31, 32, 33 व 34 के घरों में जलापूर्ति की जायेगी. राज्य योजना से इस क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




