खराब चापाकल से बढ़ी कांवरियों की परेशानी

Updated at : 12 Jul 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
खराब चापाकल  से बढ़ी कांवरियों की परेशानी

राजगीर : गढ़ महादेव मंदिर परिसर स्थित चापाकल कई माह से खराब है. वर्तमान में खराब चापाकल के कारण आने वाले कांवरियों और अन्य श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है. बताया जाता है कि गढ़ महादेव मंदिर में श्रावण माह के अलावा पूरे वर्ष यहां शादी विवाह अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित […]

विज्ञापन

राजगीर : गढ़ महादेव मंदिर परिसर स्थित चापाकल कई माह से खराब है. वर्तमान में खराब चापाकल के कारण आने वाले कांवरियों और अन्य श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है. बताया जाता है कि गढ़ महादेव मंदिर में श्रावण माह के अलावा पूरे वर्ष यहां शादी विवाह अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होता रहता है.

इस कारण मंदिर में आये लोगों की मुश्किल बढ़ जाती है. यहीं नहीं मलमास मेले में यहां फलाहारी बाबा के सौजन्य से लगाये जाने वाले एक माह के शिविर के दौरान मेले में तीर्थ यात्रियों के लिए वह धार्मिक स्थल बन जाता है. वर्तमान में श्रावणी मेला जारी है. यहां शिव भक्तों का काफिला अपना पड़ाव डालते हैं. मगर पेयजल के लिए यहां लगाये गये एक महज चापाकल के खराब रहने के तीर्थ यात्रियों को काफी फजीहत होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन