बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला

बिहारशरीफ : मानपुर थाना अंतर्गत शेखपुरा जिला के सीमावर्ती बालू घाट पर शनिवार की शाम अवैध बालू उठाव रोकने गयी मानपुर थाना पुलिस पर धंधेबाजों ने रोड़ेबाजी व गोलीबारी कर दी. इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है. पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें दो धंधेबाज घायल […]
बिहारशरीफ : मानपुर थाना अंतर्गत शेखपुरा जिला के सीमावर्ती बालू घाट पर शनिवार की शाम अवैध बालू उठाव रोकने गयी मानपुर थाना पुलिस पर धंधेबाजों ने रोड़ेबाजी व गोलीबारी कर दी. इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है. पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें दो धंधेबाज घायल हो गये.
ग्रामीणों की मानें तो दर्जनों धंधेबाज शेखपुरा की ओर से आये और अवैध रूप से मानपुर इलाके में बालू उठाव कराने लगे. इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो धंधेबाज रोड़ेबाजी करते हुए फायरिंग करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धंधेबाजों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की. इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गयी. इस घटना में दो धंधेबाजों के जख्मी होने की सूचना है. कुछ धंधेबाजों को हिरासत में लेने की बात भी कही जा रही है.
जख्मी धंधेबाज की पहचान शेखपुरा जिले के कबीरपुर निवासी विंदा यादव के रूप में की गयी है. दूसरे जख्मी की पहचान का खुलासा नहीं हो सका है. गोली लगने के बाद धंधेबाज शेखपुरा की ओर सहयोगियों के साथ फरार हो गये. इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के भी जख्मी होने की सूचना है. रोड़ेबाजी में थाने का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




