नालंदा पुलिस ने शुरू की चलो पाठशाला मुहिम

Updated at : 09 Jul 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा पुलिस ने शुरू की चलो पाठशाला मुहिम

विद्यालय में नामांकन कराया जायेगा पढ़ने के प्रति बच्चों को करेंगे जागरूक बिहारशरीफ : बच्चों का भविष्य संवारने के उद्देश्य से नालंदा पुलिस ने शनिवार को चलो पाठशाला की शुरूआत की है. जिसमें गरीब बच्चों को स्कूल पहुंचाने से लेकर युवाओं में संस्कार, राष्ट्र व समाज के प्रति दायित्व का बोध कराने की पहल शामिल […]

विज्ञापन

विद्यालय में नामांकन कराया जायेगा

पढ़ने के प्रति बच्चों को करेंगे जागरूक
बिहारशरीफ : बच्चों का भविष्य संवारने के उद्देश्य से नालंदा पुलिस ने शनिवार को चलो पाठशाला की शुरूआत की है. जिसमें गरीब बच्चों को स्कूल पहुंचाने से लेकर युवाओं में संस्कार, राष्ट्र व समाज के प्रति दायित्व का बोध कराने की पहल शामिल है. साथ ही साथ खेल भावना जागृत करने की कोशिश दीपनगर थाना के तुंगी से की जा रही है. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि पहले महादलित टोला के वैसे बच्चे जो किसी कारण पढ़ाई छोड़ चुके हैं.
वैसे बच्चों को पढ़ने के प्रति जागरूक कर पुन: पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए नालंदा पुलिस के द्वारा विद्यालय में नामांकन कराया जायेगा तथा विद्यार्थियों को स्कूल बैग व पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि दूसरे फेज में तुंगी व गोड़धोवा गांव के युवकों के बीच सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत फुटबॉल व बॉलीवॉल टीम का गठन कर खेल के प्रति जोड़ने की कोशिश की जायेगी. तीसरे फेज में दारोगा बिगहा गांव में नशा मुक्ति उन्मूलन का जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. बता दें पुलिस कप्तान का अभियान रंग लाने लगा है. नालंदा पुलिस लंबित मामलों का निष्पादन,अपराध नियंत्रण व सामुदायिक पुलिसिंग एक साथ चला रही है. वहीं एसपी ने एक बार फिर चलो पाठशाला की नींव रख गरीब बच्चों के उत्साह बढ़ाने का काम किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन