लंगोट मेला नौ से, तैयारी पूरी
Updated at : 08 Jul 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : आषाढ़ पूर्णिमा के दिन से बाबा मणिराम अखाड़ा में लंगोट मेला आरंभ होने जा रहा है. मेले को लेकर बाबा मणिराम न्यास समिति की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंदिर का रंगरोगन से लेकर मेले को आकर्षक बनाने का हर संभव प्रयास किया गया है. सफाई, पेयजल व लाइट की […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : आषाढ़ पूर्णिमा के दिन से बाबा मणिराम अखाड़ा में लंगोट मेला आरंभ होने जा रहा है. मेले को लेकर बाबा मणिराम न्यास समिति की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंदिर का रंगरोगन से लेकर मेले को आकर्षक बनाने का हर संभव प्रयास किया गया है. सफाई, पेयजल व लाइट की व्यवस्था नगर निगम व मेला आयोजन समिति की ओर से की गयी है.
नगर निगम द्वारा पूरे मेला क्षेत्र की सफाई करायी गयी है. बरसात में दिक्कत न हो, इसके लिए जलनिकासी के लिए बड़ी नालियों की सफाई करायी गयी है. यहां पर स्थायी तौर पर डीलक्स शौचालय भी निर्मित है. मेले में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए अधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर के आसपास हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. बाबा की कीर्ति को लेकर दूर-दूर से लोग लंगोट चढ़ाने आते हैं. सभी धर्म के लोगों का बाबा के प्रति आस्था है. कहा जाता है कि यहां मांगी गयी मुरादें पूरी होती हैं. बिहारशरीफ शहर के दक्षिणी छोर पर बसा बाबा मणिराम मंदिर बहुत पुराना है.
एंबुलेंस सेवा रहेगी उपलब्ध : लंगोट मेले के दौरान बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में तैनात की जाने वाली मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध रहेगी. सीएस ने नूरसराय पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि एंबुलेंस व इएमटी उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे. मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टरों व कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी सदर पीएचसी, बिहारशरीफ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




