कुष्ठपीड़ित विकलांगों के ऑपरेशन के लिए बनाएं सूची

Updated at : 08 Jul 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
कुष्ठपीड़ित विकलांगों के ऑपरेशन के लिए बनाएं सूची

क्षेत्रों में परिभ्रमण कर चिह्नित करें मरीजों को नॉन मेडिकल व पारा मेडिकल वर्करों को मिला टास्क बिहारशरीफ : नॉन मेडिकल व पारा मेडिकल वर्कर अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से परिभ्रमण करें. इस दौरान वैसे कुष्ठ मरीजों की पहचान करें, जिन्हें आरसीएच ऑपरेशन की सख्त जरूरत है. एेसे रोगियों को चिह्नित कर सूची बनाएं […]

विज्ञापन
क्षेत्रों में परिभ्रमण कर चिह्नित करें मरीजों को
नॉन मेडिकल व पारा मेडिकल वर्करों को मिला टास्क
बिहारशरीफ : नॉन मेडिकल व पारा मेडिकल वर्कर अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से परिभ्रमण करें. इस दौरान वैसे कुष्ठ मरीजों की पहचान करें, जिन्हें आरसीएच ऑपरेशन की सख्त जरूरत है.
एेसे रोगियों को चिह्नित कर सूची बनाएं और उसे जिला लेप्रोसी निवारण कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकी जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके. जिला लेप्रोसी निवारण कार्यालय में आयोजित नॉन मेडिकल स्टॉफों व पीएमडब्ल्यू की बैठक में यह टास्क चिकित्सा पर्यवेक्षक उमेश प्रसाद ने कर्मियों को दिया. उक्त कर्मियों से कहा कि गया क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान इस बात पर भी ध्यान दें कि जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, उसकी अद्यतन स्थिति क्या है. रोगी चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार जीवनरक्षक दवाओं का सेवन कर रहे या नहीं. साथ ही ध्यान देंगे कि इस बीच किसी रोगी की मौत तो नहीं हो गयी है. यदि ऐसे रोगी का पता चलता है, तो कार्यालय को सूचना उपलब्ध करायेंगे.
लेप्रोसी के हर कैटेगरी के मरीजों पर नजर रखें. एमबी मरीजों पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है. एमबी का मरीज यदि नियमित रूप से दवा नहीं ले रहा है, तो उसे नियमित रूप से दवा का सेवन करने की सलाह दें. यदि एमबी के रोगी समय पर इलाज नहीं करायेंगे, तो आसपास में रहने वाले स्वस्थ लोगों को संक्रमित कर सकते हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि कुष्ठ विकलांगता पेंशन कितने रोगियों को मिल रहा है, इसकी भी जानकारी प्राप्त करेंगे. साथ ही जिन्हें जरूरत है, पर फिलहाल लाभ नहीं मिल रहा है, तो ऐसे लोगों की सूची बनाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन