टेंपो के पलटने से नौ जख्मी

बिहारशरीफ : सोमवार की संध्या शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नंबर के पास एक टेंपो के पलट जाने से एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सोहसराय इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल […]
बिहारशरीफ : सोमवार की संध्या शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नंबर के पास एक टेंपो के पलट जाने से एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सोहसराय इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.इस हादसे में नवादा जिले के शाहपुर गांव निवासी जगदीश रविदास की पत्नी समुंद्री देवी,महिला रिश्तेदार अलखी देवी,लीला देवी,सविता देवी,मालती देवी,रेणु कुमारी,नेहा कुमारी,उर्मिला देवी व मुरारी रविदास शामिल हैं. घायलों ने बताया कि सभी लोग बाढ़ से गंगा स्नान कर सुरक्षित टेंपो से घर लौट रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




