31 दिसंबर तक बैंक खाते से आधार को लिंक कराएं

Updated at : 19 Jun 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
31 दिसंबर तक बैंक खाते से आधार को लिंक कराएं

बिहारशरीफ : बैंक खाता धारकों को अब अपने खाते से आधार नंबर को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. 31 दिसंबर तक बैंक खातों से आधार को लिंक करने के लिए समय दिया गया है. रिर्जव बैंक ने अब नये बैंक खाता खुलवाने के लिए आधार नंबर देना अनिवार्य कर दिया है. अगर आपने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बैंक खाता धारकों को अब अपने खाते से आधार नंबर को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. 31 दिसंबर तक बैंक खातों से आधार को लिंक करने के लिए समय दिया गया है. रिर्जव बैंक ने अब नये बैंक खाता खुलवाने के लिए आधार नंबर देना अनिवार्य कर दिया है. अगर आपने अभी तक अपने आधार नंबर की बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो जल्द लिंक करवा लीजीए. बैंकों ने अपनी तरफ से सभी खाताधारकों को आधार कार्ड को खातों से लिंक करवाने का निर्देश दिया है.

बैंक अधिकारियों ने कहा कि 31 दिसंबर तक खातों से लेन-देन पर रोक लग सकती है. बैंकों के इस निर्देश के बाद उपभोक्ताओं के माथे पर पसीना आने लगे हैं. उपभोक्ता नोटबंदी के समय से ही बैंकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रह हैं, जबकि सुविधा के नाम पर उन्हें बैंकों द्वारा कु छ नहीं दिया जा रहा है. जिला आग्रणी बैंक प्रबंधक एके चौधरी बताते हैं कि खाता धारक अपने खाते को आधार व मोबाइल से 31 दिसंबर तक जोड़ें. जिससे कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन