नालंदा में ऑपरेशन कासो के घेरे में नहीं हैं बालू माफिया

सख्ती के बाद भी कर रहे क्राइम बिहारशरीफ : नालंदा में ऑपरेशन कासो के घेरे में बालू के लुटेरे नहीं हैं. इसका ताजा उदाहरण गुरुवार की रात्रि सामने आया. गुरुवार रात्रि से ही पूरा पुलिस महकमा पुलिस कप्तान की अगुवाई में जिले के सभी बालू घाटों की टोह में निकला था. इसी दौरान हथियारबंद अपराधी […]
सख्ती के बाद भी कर रहे क्राइम
बिहारशरीफ : नालंदा में ऑपरेशन कासो के घेरे में बालू के लुटेरे नहीं हैं. इसका ताजा उदाहरण गुरुवार की रात्रि सामने आया. गुरुवार रात्रि से ही पूरा पुलिस महकमा पुलिस कप्तान की अगुवाई में जिले के सभी बालू घाटों की टोह में निकला था. इसी दौरान हथियारबंद अपराधी गिरियक थाना क्षेत्र के घोड़ा कटोरा बालू घाट पर ताडंव मचा रहे थे. पूरी घटना अपराधियों की स्वरचित थी.
बालू घाट के मुंशी व पापलीन मशीन के ऑपरेटर को मारपीट कर हथियार का भय दिखाते हुए नकद 1.75 लाख रुपये लूट लिये गये.करीब एक घंटे तक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद सभी हथियारबंद अपराधी बड़े ही आराम से मौके से फरार हो गये.संगठित अपराध की कमर तोड़ने की बात कहने वाली नालंदा पुलिस के सभी दावे धरे के धरे रह गये.अपराधियों द्वारा मौके पर दो पापलीन मशीन को आग के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




