जून 2026 में आएगी फिल्मों की बाढ़, टॉक्सिक से लेकर वेलकम टू द जंगल तक, देखें लिस्ट

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

जून 2026 में रिलीज होने वाली फिल्में

Movies Release In June 2026: जून 2026 में बड़े पर्दे पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. यश की ‘टॉक्सिक’, से लेकर अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है. अब जानिए किस तारीख को कौन फिल्में रिलीज होने वाली हैं. देखिए फिल्मों की पूरी लिस्ट…

विज्ञापन

Movies Release In June 2026: हर महीने सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होती हैं, जो दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करती हैं. जून 2026 भी मूवी लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई बड़ी और चर्चित फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं. पैन इंडिया स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म से लेकर शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा तक, जून में बॉक्स ऑफिस पर कई दिलचस्प क्लैश देखने को मिल सकती है.

जून में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जून और जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट शेयर की है. उनके मुताबिक आने वाले दोनों महीने सिनेमाघरों के लिए काफी व्यस्त रहने वाले हैं.

टॉक्सिक

टॉक्सिक इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है. इस फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे. पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं. 

है जवानी तो इश्क होना है

है जवानी तो इश्क होना है का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है. फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगे. पहले यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘टॉक्सिक’ से टकराव से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट बदलकर 12 जून कर दी गई.

मैं वापस आउंगा

मैं वापस आउंगा फिल्म में डायरेक्टर इम्तियाज अली और सिंगर-एक्टर दिलजीत दोशांझ एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों की फिल्म अमर सिंह चमकीला को लोगों ने काफी पसंद किया था. मैं वापस आउंगा में शारवरी वाघ और वेदांग रैना भी लीड रोल में दिखाई देंगे. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कॉकटेल 2

कॉकटेल 2 का डायरेक्शन होमी अदाजानिया कर रहे हैं. यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक 18 मार्च 2026 के आसपास रिलीज किया जा सकता है.

वेलकम टू द जंगल

कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी वेलकम टू द जंगल भी जून में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. इसका डायरेक्शन अहमद खान ने किया है और इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म फेमस वेलकम फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले सलमान की फिल्म का बदला नाम, ‘बैटल ऑफ गलवान’ की जगह होगा ये टाइटल

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola