हर घर में बिजली केंद्र सरकार की देन : राजीव
Updated at : 17 Jun 2017 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : जिले के हर घर में बिजली केंद्र सरकार की देन है. तीन साल से बिहार को हर साल 2967 मेगावाट बिजली मिल रही है, जिसमें एक हजार 50 मेगावाट अतिरिक्त है़ उक्त बातें पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं. […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : जिले के हर घर में बिजली केंद्र सरकार की देन है. तीन साल से बिहार को हर साल 2967 मेगावाट बिजली मिल रही है, जिसमें एक हजार 50 मेगावाट अतिरिक्त है़
उक्त बातें पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जो बिजली खरीद रही है उसका उपयोग सिर्फ पटना में ही हो रहा है़ गांवों में हर घर में बिजली केंद्र सरकार की देन है. केंद्र ने किसानों के लिए अलग से 11केवीए फीडर के लिए पांच हजार 686 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.
बरौनी व कांटी दो पुरानी यूनिट को बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 1053 करोड़ रुपये दिये हैं. सूबे की सरकार ने दो साल के स्थान पर नौ साल में इसे बनाया. राज्य सरकार िसर्फ प्रचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




