राजस्व कर्मचारी के हत्यारों की खोज के लिए एसआइटी गठित

Updated at : 14 Jun 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारी के हत्यारों की खोज के लिए एसआइटी गठित

बिहारशरीफ : बिंद प्रखंड के राजस्व कर्मचारी चंद्रभूषण की हत्या में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक एसआइटी का (स्पेशल टॉस्क फोर्स) गठन किया गया है.नालंदा पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से हत्या में संलिप्त दोनों अपराधियों के स्केच तैयार कर लिये हैं. उक्त बातों की जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिंद प्रखंड के राजस्व कर्मचारी चंद्रभूषण की हत्या में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक एसआइटी का (स्पेशल टॉस्क फोर्स) गठन किया गया है.नालंदा पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से हत्या में संलिप्त दोनों अपराधियों के स्केच तैयार कर लिये हैं. उक्त बातों की जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने दी.

एसपी ने बताया कि गठित एसआइटी सदर एसडीपीओ निशित प्रिया के नेतृत्व में काम करेगा. टीम में बिंद, सारे, सरमेरा, अस्थावां थानाध्यक्ष के अलावा जिला खुफिया इकाई की टीम को भी शामिल किया गया है.एसपी ने बताया कि घटना के बाद एसआइटी द्वारा विशेष छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन