कल होगा मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव

Updated at : 08 Jun 2017 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
कल होगा मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव

मुहिम. चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी बिहारशरीफ/राजगीर : नगर पंचायत राजगीर व नगर पंचायत सिलाव का मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव कल शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय राजगीर में संपन्न होगा. नगर पंचायत राजगीर के चुनाव प्रभारी अनुमंडलाधिकारी सह अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी राजगीर लाल ज्यातिनाथ साहदेव व सिलाव नगर पंचायत के चुनाव प्रभारी वरिय […]

विज्ञापन

मुहिम. चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी

बिहारशरीफ/राजगीर : नगर पंचायत राजगीर व नगर पंचायत सिलाव का मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव कल शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय राजगीर में संपन्न होगा. नगर पंचायत राजगीर के चुनाव प्रभारी अनुमंडलाधिकारी सह अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी राजगीर लाल ज्यातिनाथ साहदेव व सिलाव नगर पंचायत के चुनाव प्रभारी वरिय उप समाहर्ता प्रमोद कुमार बनाये गये हैं. राजगीर नगर पंचायत का चुनाव दस बजे दिन में तथा सिलाव नगर पंचायत का चुनाव एक बजे से अनुमंउल कार्यालय राजगीर में संपन्न होगा.
अनुमंडलाधिकारी लाल ज्योतनाथ साहदेव ने बताया कि मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पारदर्शी चुनाव कराने के लिए मजिस्ट्रेट व फोर्स की नियुक्ति कर दी गयी है. सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों को अपना सर्टिफिकेट साथ लेकर आना है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रत्याशी को कोई डराये धमकाये नहीं. इसके लिए सभी को पूर्व में ही नाटिस भेजा जा चुका है. जबकि निर्वाचन के दिन गश्ती को तैनात किया गया है.
बताया जाता है कि राजगीर नगर पंचायत में कुल 19 वार्ड हैं. जिसमें मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के लिए दस लोगों को समर्थन अनिवार्य है. मुख्य पार्षद का सीट यहां अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन