102 एंबुलेंस कर्मियों की उपस्थिति पंजी गायब

Updated at : 08 Jun 2017 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
102 एंबुलेंस कर्मियों की उपस्थिति पंजी गायब

कतरीसराय : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कतरीसराय के 102 एंबुलेंस सेवा देने वाले कर्मियों की उपस्थिति पंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गायब किये जाने का मामला उजागर हुआ है. इसका खुलासा तब हुआ जब नये लेखा प्रबंधक विकास कुमार विभू ने 102 एंबुलेंस कर्मी के वेतन भुगतान के लिए उपस्थिति पंजी की मांग की गयी तो […]

विज्ञापन

कतरीसराय : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कतरीसराय के 102 एंबुलेंस सेवा देने वाले कर्मियों की उपस्थिति पंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गायब किये जाने का मामला उजागर हुआ है. इसका खुलासा तब हुआ जब नये लेखा प्रबंधक विकास कुमार विभू ने 102 एंबुलेंस कर्मी के वेतन भुगतान के लिए उपस्थिति पंजी की मांग की गयी तो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे उक्त स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मियों द्वारा बिना उपस्थिति पंजी के ही मानदेय भुगतान के लिए दबाव बनाया जाने लगा.

किंतु लेखा प्रबंधक ने इस तरह के कार्य करने से मना कर दिया और इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी. तब जाकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ललित कुमार के लिखित आवेदन पर कतरीसराय थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ललित कुमार से पूछे जाने पर बताया गया कि एंबुलेंस कर्मचारियों का उपस्थिति पंजी जान-बूझ कर गायब किया गया है, क्योंकि उक्त अवधि में मेरे द्वारा कई अनुपस्थित कर्मियों की उपस्थिति काट दिया गया था.

मानदेय कट जाने के भय के कारण पंजी गायब किया गया है. उक्त कर्मियों की मानदेय का भुगतान बायोमेट्रिक मशीन में अंकित उपस्थिति से ही किया जायेगा. वहीं थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ललित कुमार द्वारा उपस्थिति पंजी गायब किये जाने का मामला दर्ज कराया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन