गोली मार कर युवक की हत्या

Updated at : 06 Jun 2017 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
गोली मार कर युवक की हत्या

खुसरूपुर : पारिवारिक विवाद में सोमवार की सुबह एक होनहार युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी. परिवार के लोग कुछ समझते तब तक आरोपित गांव से फरार हो गया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कायमपुर निवासी रामाशीष सिंह का पुत्र अनुज कुमार (23 वर्ष) सुबह में घर के बाहर टहल रहा था. […]

विज्ञापन

खुसरूपुर : पारिवारिक विवाद में सोमवार की सुबह एक होनहार युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी. परिवार के लोग कुछ समझते तब तक आरोपित गांव से फरार हो गया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कायमपुर निवासी रामाशीष सिंह का पुत्र अनुज कुमार (23 वर्ष) सुबह में घर के बाहर टहल रहा था. इसी बीच उसके अपने चचेरे भाई ने हथियार से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अनुज को कई गोली लगी और उसने घटना स्‍थल पर ही दम तोड़ दिया. आनन फानन में लोग अनुज को लेकर पीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोग शव लेकर थाना पहुंच गये और आरोपित को फौरन गिरफ्तारी की मांग करने लगे. थानाध्यक्ष ने समझा कर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए पटना भेज दिया.

इधर घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. परिजनों की माने तो अनुज की नौकरी लगने वाली थी. उसे अर्द्ध सैनिक बल से ज्वाइनिंग का बुलावा आने ही वाला था. पोस्टमार्टम से शव आते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और पटना- बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर शव रख जाम लगा दिया. जाम के कारण काफी देर यातायात बाधित रहा. जाम लगाये लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित की और आवागमन को सामान्य बनाया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. मृतक के परिजनों ने दाह-संस्‍कार के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है. थानाध्‍यक्ष ने बताया कि लोगों के मौखिक बयान के आधार पर आरोपित के घर की तलाशी ली गयी, लेकिन वह फरार मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन