पंखा में करेंट लगने से युवक की मौत, 11 को होनी थी शादी
औराई थाना क्षेत्र के अतरार गांव निवासी रोहित कुमार (19) की करेंट लगने से मंगलवार की दोपहर मौत हो गयी. वह रामलाल सहनी का पुत्र था़
अतरार गांव निवासी युवक बाहर में रहकर मजदूरी करता था औराई. थाना क्षेत्र के अतरार गांव निवासी रोहित कुमार (19) की करेंट लगने से मंगलवार की दोपहर मौत हो गयी. वह रामलाल सहनी का पुत्र था़ घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ लोगों ने बताया कि घर में खराब पंखे को ठीक करने में युवक को करेंट लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी़ हालांकि घटना के बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. ग्राम कचहरी सचिव कपिलेश्वर दास ने बताया कि वह बाहर में रहकर मजदूरी करता था़ आगामी 11 जुलाई को उसकी शादी होने वाली थी़ इस कारण वह घर पर आया था़ घटना के बाद से शादी की खुशी मातम में बदल गयी़ परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया़
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए