तुर्की में स्काॅर्पियो से बकरी चोरी कर भाग रहा युवक धराया
Updated at : 08 Jul 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन

तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन में स्कार्पियो से एक दर्जन बकरी चुराकर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कुढ़नी
तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन में स्कार्पियो से एक दर्जन बकरी चुराकर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया. वहीं स्कार्पियो पर सवार चार अन्य चोर भाग निकले. बकरी चोर ने पूछताछ में अपना नाम राजेश कुमार बताया. वह जहानाबाद जिले के जहानाबाद थाना के दौलतपुर मठिया का रहने वाला है. पूछताछ में बताया कि उसका एक गिरोह सक्रिय है, जिसके पांच सदस्यों का भी नाम बताया. कहा कि यह गिरोह अलग-अलग जगहों पर जाकर बकरी की चोरी करता है. पकड़ी गयी स्काॅर्पियो पर यूपी का नंबर है और चोरी की बकरी को यूपी ले जाकर बेचने की बात कही़ थानाप्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




