जंक्शन पर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
जंक्शन पर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

जंक्शन पर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन

माधव 17,18

नहीं हो सकी है शव की पहचान

लग रहा है आत्महत्या का केस

एसकेएमसीएच भेजा गया शव

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जंक्शन के प्लेटफॉर्म पांच के पास पेड़ से लटके हुए अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जीआरपी थानाध्यक्ष रणजीत कुमार टीम के साथ पहुंचे. उनके साथ रेल डीएसपी रौशन गुप्ता भी थे. अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने सबूत जुटाये. लोगों की मदद से शव नीचे उतारा गया. तलाशी के दौरान मृतक की पहचान से जुड़ा दस्तावेज नहीं मिला.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गयी है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन