नशे में लड़खड़ा रहा युवक गिरफ्तार

बोचहां थाना क्षेत्र की कर्णपुर उतरी पंचायत के हाइस्कूल बोचहां के समीप नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक नशे में लड़खड़ा रहा था़
प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र की कर्णपुर उतरी पंचायत के हाइस्कूल बोचहां के समीप नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक नशे में लड़खड़ा रहा था़ उसकी पहचान गया जिले के बजीरगंज थाना क्षेत्र के ओरैल गांव के दीनानाथ विश्वकर्मा के पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई. युवक पटना में एक निजी कंपनी में कार्यरत है. पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से युवक की जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके बाद पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में सब इंस्पेक्टर लुटावन राम के आवेदन पर एफआइआर दर्ज की गयी है. साथ ही कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










