ePaper

चार वर्षीया बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Updated at : 24 Aug 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
चार वर्षीया बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

सकराथाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 22 वर्षीय युवक ने चार वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया़ घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी.

विज्ञापन

बच्ची की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी, आरोपी गिरफ्तार प्रतिनिधि, सकराथाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 22 वर्षीय युवक ने चार वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया़ घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष राजू पाल ने छानबीन की और छापेमारी कर आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित बच्ची की मां ने सकरा थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है. वहीं पीड़िता का सकरा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर से कुछ दूरी पर परचून की दुकान चलाता है. बच्ची उसकी दुकान पर बिस्कुट खरीदने गयी थी. आरोपी ने बच्ची को दुकान के भीतर बुला लिया और बिस्कुट देकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा़ जब बच्ची को घर लौटने में देर हुई तो उसकी मां खोजते हुए आ रही थी. तब बच्ची रास्ते में घर जाते मिली. मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी. उसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गयी. लोगों ने आरोपी के परिजन से भी पूछताछ की. उसके बाद थाने में शिकायत की गयी़ थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि मामला दुष्कर्म का प्रतीत हो रहा है . केस दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन