ePaper

महिलाओं की आवाज, समृद्धि के साथ मिले सुरक्षा

Updated at : 05 May 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं की आवाज, समृद्धि के साथ मिले सुरक्षा

महिलाओं की आवाज, समृद्धि के साथ मिले सुरक्षा

विज्ञापन

फोटो मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्रखंडों में 29 महिला संवाद रथों के माध्यम से 58 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इन कार्यक्रमों के दौरान, महिला संवाद रथों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को वीडियो और लीफलेट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. प्रत्येक दो घंटे के कार्यक्रम में 45 मिनट का वीडियो दिखाया गया, जिसमें आरक्षण के तहत सरकारी योजनाओं, साइकिल योजना, पोशाक योजना, जीविका, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान आदि के बारे में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई. इसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर रहने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें. इसके साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लीफलेट भी उपस्थित महिलाओं को वितरित किए जा रहे हैं. यह कार्यक्रम 16 जून तक चलेगा. इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि सरकार ग्रामीण इलाकों की समस्याओं का संकलन कर रही है, जिसे जिला और राज्य स्तर पर समाधान किया जाएगा. सरकार द्वारा आयोजित इस महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. महिला संवाद कार्यक्रम में 12,500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. सभी महिलाओं ने समृद्धि के साथ सुरक्षा की मांग की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी वितरित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

I am working as a chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on district administration, political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन