शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने गयी पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला

Updated at : 09 Mar 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने गयी पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला

शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने गयी पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला

विज्ञापन

बहिलवारा भुआल उतरी गढ़ टोला में कार्रवाई करने गयी थी पुलिस हमले के बाद एसडीपीओ के साथ तीन थानों की पुलिस पहुंची पुलिस ने एक पुरुष और छह महिलाओं को हिरासत में लिया मिट्टी के नीचे दबाकर रखी अर्ध निर्मित शराब सामग्री को किया नष्ट प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र की बहिलवारा रुपनाथ उत्तरी पंचायत के बहिलवारा भुआल उतरी गढ़ टोला में रविवार को देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करने गयी पुलिस में शामिल महिला पुलिस पर महिलाओं ने हमला कर दिया. कार्रवाई एसआइ अनिल कुमार के नेतृत्व में की गयी़ ग्रामीण महिलाओं के हमला करने पर एसआइ अनिल कुमार ने समझाया, बावजूद महिलाओं ने गाली-गलौज करने लगी. स्थिति बिगड़ती देख एसआइ ने मामले की सूचना प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाप्रभारी गरिमा व एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन को दी. इसके बाद दोनों अधिकारी जैतपुर, करजा, तुर्की थाने के साथ सरैया थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे. प्रशिक्षु आइपीएस के कड़े तेवर को देख उग्र पुरुष और महिलाएं भागने लगे़ इसी बीच पुलिस ने एक पुरुष और छह महिलाओं को हिरासत में लेकर थाना ले आयी. वहीं, पुलिस ने पूरे गांव में छापेमारी कर मिट्टी के नीचे दबाकर रखी गयी अर्ध निर्मित शराब और शराब बनाने वाली सामग्री को नष्ट कर दिया. उधर, प्रशिक्षु आइपीएस गरिमा के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनिया, उफरौल मुसहर टोला व बखरा पासवान टोला में छापेमारी कर सैकड़ों लीटर अर्ध निर्मित कच्ची शराब और सामग्री को नष्ट कर दिया. पुलिस ने लगभग 30 लीटर विदेशी शराब भी जब्त किया. पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गये, जिस कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. प्रशिक्षु आइपीएस के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से शराब निर्माण और बिक्री से जुड़े धंधेबाजों में हड़कंप मच गया. मामले में प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश पर होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शराब के धंधे से जुड़े लोगों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस क्रम में हजारों लीटर अर्धनिर्मित कच्ची शराब को नष्ट किया गया. वहीं, लगभग 100 लीटर कच्ची शराब और 30 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया. सभी धंधेबाजों को चिह्नत कर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है. मौके पर एसआइ सत्येंद्र पांडेय, नाजिया नाज, मिथलेश गुप्ता, अनिल कुमार, सुकेश्वर यादव, प्रेमचंद शर्मा, रमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन