जंक्शन पर बच्चों सहित कूद रही थी महिला, रोकी ट्रेन
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

woman was jumping with her children at the junction
विज्ञापन
बड़ा हादसा टला :
जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस की घटना
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
जंक्शन पर शुक्रवार को महिला दो बच्चों के साथ ट्रेन से कूदने का प्रयास करने लगी. हालांकि आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. सुबह करीब 12 बजे जयनगर-अमृतसर 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस के खुलते ही महिला दो छोटे बच्चों के साथ जनरल बोगी से कूदने लगी. ट्रेन में यात्रियों के शोर पर, प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ की पासिंग टीम तुरंत एक्शन में आयी. टीम ने महिला को कूदने से रोका व गार्ड से बोलकर ट्रेन रुकवायी. इस प्रकार, महिला और उसके दोनों बच्चों की जान बची. ट्रेन को दो मिनट अतिरिक्त प्लेटफॉर्म पर रोकना पड़ा. आरपीएफ की पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से अनबन के चलते वह गुस्से में दरभंगा स्थित अपने घर से बच्चों के साथ निकल गयी थी और बिना सोचे-समझे ट्रेन में बैठ गयी. यहां ट्रेन खुलते ही उसने कूदने का प्रयास किया. आरपीएफ ने महिला के पति को सूचना दी. पति के आने के बाद, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार की देखरेख में दोनों की काउंसलि��ग की गई. इसके बाद, महिला व बच्चों को परिजनों को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










