जंक्शन के प्लेटफॉर्म 6 पर ट्रेन से गिरी महिला, सिर फूटा

जंक्शन के प्लेटफॉर्म 6 पर ट्रेन से गिरी महिला, सिर फूटा
मुजफ्फरपुर. जंक्शन पर देर शाम महिला यात्री प्लेटफॉर्म 6 पर ट्रेन से उतरने के दौरान गिर कर घायल हो गयी. उसके सिर में चोट लगने से खून निकलने लगा. शाम के 7.36 बजे 15201 पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेस होने पर गलती से महिला ट्रेन में चढ़ गयी. हालांकि उसे दूसरी ट्रेन से जाना था. उसके साथ परिजन और बच्चा भी था. गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल स्टेशन अधीक्षक अखिलेश सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. रेलवे के डॉक्टर शालिग्राम चौधरी ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. बेहतर इलाज के लिए परिजन के साथ महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










