ePaper

Muzaffarpur : सोशल मीडिया पर इनाम पाने का झांसा दे 19 हजार ठगे

Updated at : 23 Dec 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : सोशल मीडिया पर इनाम पाने का झांसा दे 19 हजार ठगे

Muzaffarpur : सोशल मीडिया पर इनाम पाने का झांसा दे 19 हजार ठगे

विज्ञापन

साहेबगंज. सोशल मीडिया पर आयोजित प्रतियोगिता में 25 हजार रुपये इनाम पाने के झांसे में आये नगर परिषद के गुलाबपट्टी निवासी सह वार्ड पार्षद आकाश कुमार 19 हजार रुपये की ठगी के शिकार हो गये. पीड़ित पार्षद ने बताया कि अजीत कुमार नामक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर कहा कि आप प्रतियोगिता में टॉपर बनकर 25 हजार रुपये जीतना चाहते हैं, तो मेरे खाते में 19 हजार रुपये ट्रांसफर कर दें. उसके अनुसार उन्होंने 19 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद उन्होंने इनाम की राशि 25 हजार रुपये देने के लिए कहा, तो वह गाली-गलौज करने लगा. मामले में उन्होंने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन