जंगली नेवले ने चार लोगों को काटकर किया जख्मी

औराई. प्रखंड की सहिलाबल्ली पंचायत के आदमपुर भवानीपुर वार्ड-एक में सोमवार की सुबह एक नेवले ने गांव के घनी आबादी में घुसकर चार लोगों को काट लिया.
औराई. प्रखंड की सहिलाबल्ली पंचायत के आदमपुर भवानीपुर वार्ड-एक में सोमवार की सुबह एक नेवले ने गांव के घनी आबादी में घुसकर चार लोगों को काट लिया. नेवले के आक्रामक रूप देखकर गांव में अफरातफरी मच गयी़ चारों तरफ से लोगों ने जाल बिछाकर नेवले को अपनी गिरफ्त में ले लिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसे मार डाला़ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर ने बताया कि नेवला किसी को सामने आने पर हमला कर देता था. नेवले के काटने से सावित्री देवी, जिंसी देवी, मुकेश पासवान और करिश्मा कुमारी जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. घटना के बाद से सहिलाबल्ली पंचायत में अफरातफरी का माहौल है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










