मौसम: ठंड की हो रही विदाई, दिन में हुआ सुहाना मौसम

Published at :03 Feb 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम: ठंड की हो रही विदाई, दिन में हुआ सुहाना मौसम

रात के समय ठंड के साथ कनकनी का एहसास हो रहा है जबकि दिन में अच्छी धूप खिल रही है. इसका असर फसलों पर भी दिख रहा है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर पिछले कुछ दिनों से मौसम की स्थिति सामान्य बनी हुई है. दिन में धूप से राहत तो सुबह और रात के समय ठंड के साथ कनकनी का एहसास हो रहा है जबकि दिन में अच्छी धूप खिल रही है. इसका असर फसलों पर भी दिख रहा है. खेतों में गेंहू के हरे पौधा में बाली निकल आयी है. जनवरी माह में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के डबल अटैक के बाद अब जाकर लोगों को सर्दी के सितम से थोड़ी राहत मिलने लगी है. आसमान साफ रहने लगा है. इसके चलते मौसम में साफ तौर पर बदलाव देखा जा सकता है. कुल मिलाकर अब ठंड की विदाई होने लगी है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि की संभावना है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 15.6 किमी. की रफ्तार से पछुआ हवा चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन