अधीक्षक कार्यालय व पोषण पुनर्वास केंद्र के पास जलजमाव

अधीक्षक कार्यालय व पोषण पुनर्वास केंद्र के पास जलजमाव
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था देखने वाले अधीक्षक डॉ बाबू साहब झा अपने कार्यालय के समीप से जलजमाव की समस्या दूर नहीं कर रहे हैं. उनके कार्यालय व अत्याधुनिक पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बरसात का पानी लगा हुआ है. दो दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी तक नहीं निकल पाया है. आलय यह है कि अब इस जमे बरसात के पानी में मच्छर भी पनपने लगे हैं. अधीक्षक कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी भी डरे रहते हैं कि उन्हें कहीं डेंगू का मच्छर ना काट ले. पोषण पुनर्वास केंद्र में वार्ड में नीचे पानी बह रहा है. सफाई कर्मी पहुंच हर दिन पानी निकासी का रास्ता बना रहे है. अधीक्षक बाबू साहब झा ने पानी निकासी करने को कहा है. उन्होंने कहा कि नाला से पानी की निकासी नहीं होने पर जल जमाव हुआ है. इसे जल्द से जल्द निकाल कर सफाई करायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










