Video: BPSC टीचर का अर्धनग्न अवस्था में ड्रग्स लेते वीडियो वायरल, पत्नी ने लगाया है ये गंभीर आरोप
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Feb 2025 3:10 PM

BPSC Teacher: मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में एक बीपीएससी शिक्षक नूर मोहम्मद पर उनकी पत्नी साहिबा परवीन ने नशाखोरी, मारपीट और दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में शिक्षक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वे नशा करते नजर आ रहे हैं.
BPSC Teacher: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां मिश्रौलिया उर्दू स्कूल के शिक्षक नूर मोहम्मद पर उनकी पत्नी साहिबा परवीन ने गंभीर आरोप लगाए हैं. साहिबा का कहना है कि उनका पति नशे का आदी है और दहेज के लिए उनके साथ मारपीट करता था.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नूर मोहम्मद ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब साहिबा खुद सामने आकर उनकी सच्चाई उजागर कर रही हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षक नशा करते हुए दिख रहे हैं.
नूर मोहम्मद ने दावा किया था कि उनकी पत्नी शादी के बाद मायके चली गई थी और अब लापता है. लेकिन साहिबा ने सामने आकर बताया कि वह खुद पति की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़ने पर मजबूर हुई थीं. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है.
Also Read: Land For Job Case: आरोपपत्र पर अदालत इस दिन ले सकती है फैसला, लालू परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए