बॉटम... वोटिंग चिंताजनक : 30 बूथों पर 40% से भी कम वोटिंग, शहरी क्षेत्रों में स्थिति गंभीर
Updated at : 18 May 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन

वोटिंग चिंताजनक : 30 बूथों पर 40% से भी कम वोटिंग, शहरी क्षेत्रों में स्थिति गंभीर
विज्ञापन
प्रभात कुमार, मुजफ्फरपुर
विधानसभा चुनाव की आहट के साथ जिला प्रशासन के सामने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की एक बड़ी चुनौती खड़ी है. पिछले लोकसभा चुनाव में जिले के 315 बूथ ऐसे थे, जहां 50% से भी कम मतदान हुआ था. यह आंकड़ा दर्शाता है कि मतदाताओं में उदासीनता है. जिला प्रशासन को इन बूथों पर विशेष ध्यान देने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रही है. जिले में पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में मतदान की स्थिति चिंताजनक रही है. हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है कि जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में 30 बूथ ऐसे हैं, जहां मतदान का प्रतिशत 40% से भी कम रहा. शहरी क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां नगर विधानसभा क्षेत्र के 10 बूथों पर मतदान का प्रतिशत 30% से भी कम दर्ज किया गया.2019 के लोकसभा चुनावों में, जिले का औसत मतदान 60% से कुछ अधिक था., जो राष्ट्रीय औसत के करीब था. हालांकि, विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत उत्साहजनक नहीं रहा.जागरूकता से बढ़ेगा मतदान
कम मतदान के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मतदाताओं में जागरूकता की कमी, मतदान केंद्रों तक पहुंच में कठिनाई, और राजनीतिक उदासीनता शामिल हैं. चुनाव आयोग का स्पष्ट मानना है कि मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और सभी नागरिकों को इसमें भाग लेना चाहिए़ कम मतदान प्रतिशत एक चिंता का विषय है और इसे ठीक करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए. इसके लिए जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, और अन्य माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए. इसके अतिरिक्त, मतदान केंद्रों तक पहुंच को सुगम बनाने और मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाने चाहिए.विधानसभा : 50 फीसदी से कम वोटिंग वाले बूथ : 40 फीसदी से कम वोटिंग वाले बूथ
– गायघाट : 21 : 2– औराई : 63 : 7
– मीनापुर : 8 : 2– बोचहां : 13 : 3
– सकरा : 2 : 0– कुढ़नी : 4 : 0
– मुजफ्फरपुर : 102 : 10– कांटी : 23 : 3
– बरूराज : 7 : 0– पारू : 10 : 0
– साहेबगंज : 32 : 3– कुल बूथ : 285 : 30बॉक्स
औराई में एक बूथ पर पड़े सिर्फ दो वोट
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में औराई विधान सभा के बूथ नंबर 232 पर सिर्फ दो वोट डाला गया था.जबकि इस बूथ पर 1029 था. वोटिंग प्रतिशत 0.49 प्रतिशत था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Kumar
I am working as a chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on district administration, political, social, and current topics.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




