लोकसभा चुनाव: मुजफ्फरपुर और वैशाली के लिए 1909 वाहनों की जरूरत, इस दिन से जब्त होंगी गाड़ियां

Published by :Anand Shekhar
Published at :13 May 2024 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव

वैशाली और मुजफ्फरपुर लोकसभा के लिए चुनाव में 1909 वाहनों की जरूरत का आकलन किया गया है. इसके लिए जल्द ही गाड़ियों को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर वाहन कोषांग तैयारी जोर शोर से चल रही है. रविवार को वाहन कोषांग में 60 किसान सलाहकार ने अपना योगदान दिया. इन सभी को वाहन कोषांग के काम के बारे में जानकारी दी गयी. मुजफ्फरपुर और वैशाली दोनों लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों के लिए 1909 छोटे बड़े गाड़ियों का आकलन किया गया है. इसमें 955 पिकअप, मिनी बस 614, 32 सीटर बस 209, 42 सीटर बस 127, 52 सीटर 3 बस की आवश्यकता है.

किसान सलाहकारों को बताया गया कि मुजफ्फरपुर लोकसभा चुनाव के लिए एलएस कॉलेज में वाहन कोषांग बना है. जिसके लिए 16 मई से गाड़ी को पकड़ा जायेगा. वहीं वैशाली लोकसभा के लिए 21 मई से गाड़ी को पकड़ा जायेगा, इसके लिए एमआइटी कॉलेज में कोषांग कार्यरत रहेगा. विधानसभा वार कोषांग में अलग अलग काउंटर बनाया गया है. जहां एक अधिकारी, क्लर्क, ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति होगी.

कोषांग के मैदान में विधानसभा वार गाड़ियों को अलग अलग खड़ा किया जायेगा. जिस पर बूथ नंबर का नोटिस चिपकाया जायेगा. किसान सलाहकार मतदान कर्मियों को वाहन उपलब्ध कराने में हर संभव सहयोग करेंगे. जिस विस काउंटर पर उनकी ड्यूटी लगेगी वह वहां के सभी वाहन चालक का मोबाइल नंबर की लिस्ट रखेंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर फौरन उनसे संपर्क किया जा सके. सभी विधान सभा में कुछ वाहन रिजर्व भी रखे जायेंगे.

ईंधन के लिए बीडीओ अपने क्षेत्र में पंप करे चिह्नित

साथ ही इसमें सहयोग के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने दोनों एसडीओ, सभी बीडीओ व सभी थानाध्यक्ष को आदेश दिया है कि वह चुनाव में मतदान के लिए श्रेणीवार वाहन को वाहन कोषांग में उपलब्ध कराना है. साथ ही सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि अर्द्धसैनिकल बल, सेक्टर पदाधिकारी, क्यूआरटी क्षेत्र में चुनाव संबंधित कार्य के लिए घूमेंगे. ऐसे में परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में वाहनवार निर्धारित प्रतिलीटर ईधन उपलब्ध कराने के लिए अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंप का चयन करे, ताकि उससे ईंधन का भुगतान किया जा सके.

इन वाहनों को ईंधन उपलब्ध कराते हुए वीएमएस पर इसकी इंट्री करते हुए संबंधित दस्तावेज जिला स्तरीय गठित दल को तुरंत उपलब्ध करायेंगे, ताकि समीक्षा के बाद उसका भुगतान हो सके. जिला स्तरीय गठित दल में अध्यक्ष नगर आयुक्त नवीन कुमार, सदस्य सह नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग डीटीओ सुशील कुमार, नोडल पदाधिकारी अर्द्धसैनिक बल कोषांग सह एसडीसी रवि कुमार होंगे.

वैशाली लोकसभा में प्रखंडवार कुल वाहनों की आवश्यकता

  • मीनापुर : 197
  • कांटी : 74
  • मड़वन : 72
  • सरैया : 72
  • पारू : 73
  • मोतीपुर : 120
  • साहेबगंज : 121

मुजफ्फरपुर लोकसभा

  • गायघाट : 172
  • कटरा : 43
  • औराई : 210
  • बोचहां : 162
  • मुशहरी : 189
  • सकरा : 116
  • मुरौल : 42
  • बंदरा : 27
  • कुढ़नी : 186
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन