दिल्ली के राष्ट्रीय परेड से पुरस्कृत होकर लौटे मुखिया वरुण सरकार

Published at :28 Jan 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के राष्ट्रीय परेड से पुरस्कृत होकर लौटे मुखिया वरुण सरकार

दिल्ली के राष्ट्रीय परेड से पुरस्कृत होकर लौटे मुखिया वरुण सरकार

विज्ञापन

केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों ने शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया मीनापुर : मकसूदपुर पंचायत के मुखिया वरुण सरकार के दिल्ली की राष्ट्रीय परेड से लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. विकास की नयी इबारत लिखने वाले मुखिया इस बार दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि थे. इन्हे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. वे कर्तव्य पथ नयी दिल्ली में विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्नी के साथ भाग लिये थे. उन्होंने कुल चिन्हित 10 योजना, छह थीम, योजनाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा उपलब्धि प्राप्त कर विकास के क्षेत्र में नयी बानगी पेश की है. हर घर नल-जल योजना में 98 प्रतिशत, प्रधानमंत्री इंद्रधनुष योजना में 96 प्रतिशत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 94 प्रतिशत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 91 प्रतिशत, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 97 प्रतिशत, प्रधानमंत्री पोषण योजना में 92 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है. साथ ही स्वच्छता, जल-नल की व्यवस्था, औषधालयों, प्रकाश, सड़कों, कुओं की सफाई व मरम्मत, जन्म-मृत्यु व अन्य प्रमाण पत्रों को लेकर बेहतर काम किया है. बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया है. श्मशान व कब्रिस्तान की देखभाल को प्राथमिकता दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन