ePaper

मुजफ्फरपुर की कार, वैशाली पुलिस ने हेलमेट का काटा चालान

Updated at : 26 Jun 2025 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरपुर: वैशाली पुलिस ने मुजफ्फरपुर में निबंधित सैंट्रो कार (बीआर 06 आर 2887) का हेलमेट का एक हजार रुपये का चालान काट दिया है. बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस या पुलिस पदाधिकारी जब वह चालान काट रहे होते हैं तो मशीन में जो गाड़ी का डिटेल आता है, उसे नहीं देखते और सीधे चालान काट देते हैं.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: ट्रैफिक पुलिस और पुलिस द्वारा गलत चालान काटने के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं. मुजफ्फरपुर में निबंधित सैंट्रो कार (बीआर 06 आर 2887) का वैशाली पुलिस ने हेलमेट का एक हजार रुपये का चालान 23 अप्रैल को लालगंज मानपुर में काट दिया है. जबकि यह गाड़ी बाइक नहीं कार है, जिसके मालिक मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा निवासी मृदुलकांत है, उन्होंने गलत चालान को कैंसिल करने के लिए ईमेल के माध्यम से वैशाली पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारी को ईमेल कर आवेदन किया, लेकिन अब तक इसमें सुधार नहीं हुआ. 

लगा रहे दफ्तरों का चक्कर 

इस कारण मुजफ्फरपुर डीटीओ ऑफिस में इनका री-रजिस्ट्रेशन का मामला लटक गया है. पटना मुख्यालय से इनके ऑफलाइन गाड़ी की इंट्री की अनुमति कुछ माह पहले आयी, लेकिन इसी बीच इनके नंबर पर एक गलत चालान कट गया, ऐसे में जब तक वह चालान जमा नहीं करते है तब तक वह री-रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क (टैक्स) जमा नहीं कर पा रहे हैं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिस बाइक का चालान, वह चोरी की निकली 

वैशाली पुलिस बीआर 06 आर 2887 की गाड़ी (कार) का हेलमेट का चालान किया.  वह बाइक चोरी की है. ट्रैफिक पुलिस या पुलिस पदाधिकारी जब वह चालान काट रहे होते हैं तो मशीन में जो गाड़ी का डिटेल आता है, उसे नहीं देखते और सीधे चालान काट देते हैं. अगर वह सही से जांच करते तो उसी समय इस गलत चालान को रोक सकते थे.   

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, खुद एक्स पर आकर दी जानकारी

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन