96 % बच्चों को बीमारियों से टीका बचाएगा

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
96 % बच्चों को बीमारियों से टीका बचाएगा

96 प्रतिशत बच्चों को नियमित टीकाकरण के साथ-साथ जेइ वन व जेइ टू के डोज दिये गये हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जिले के बच्चों को अब बीमारियों से टीका बचायेगा. पिछले दो माह में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाया है. 96 प्रतिशत बच्चों को नियमित टीकाकरण के साथ-साथ जेइ वन व जेइ टू के डोज दिये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार 16 प्रखंडों में 96 प्रतिशत बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण हो चुका है. चार प्रतिशत बच्चे जो छूटे हैं, वह अपने घर पर नहीं पाये गये.

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस के पांडे के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और व्यापक बनाने के लिए विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 96 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है. कहा कि आगामी तीन महीनों में 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है.

नियमित टीकाकरण बच्चों व माताओं की सुरक्षा का कवच

टीकाकरण बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोलियो, खसरा, डिप्थिरिया, टिटनेस व अन्य घातक बीमारियों से बचाने का सबसे कारगर तरीका है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज की नींव हैं. टीकाकरण बच्चों को न केवल बीमारियों से बचाता है, बल्कि उनके शारीरिक व मानसिक विकास में भी मदद करता है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे टीकाकरण में कोई लापरवाही न बरतें और टीम का पूरा सहयोग करें.

घर-घर पर दस्तक देगी टीम

अगले तीन महीनों में टीकाकरण कवरेज को 100 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक रणनीति बनायी है. आशा कार्यकर्ता, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लाभार्थियों की पहचान करेंगे. इसके अलावा, टीकाकरण सत्रों को ग्रामीण व दूर-दराज के इलाकों में सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन