केंद्रीय मंत्री, डीएम व विधायक ने पेड़ लगाकर दिया हरियाली का संदेश

औराई. प्रखंड के रतवारा बिंदवारा गांव स्थित स्व. नथुनी यादव मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुमार की अध्यक्षता में रक्षा बंधन पर पौधरोपण किया गया.
औराई. प्रखंड के रतवारा बिंदवारा गांव स्थित स्व. नथुनी यादव मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुमार की अध्यक्षता में रक्षा बंधन पर पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में सांसद सह केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, विधायक रामसूरत कुमार व जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक केवि बंगारराजु, आर. नटराजन सहित अन्य अधिकारी की उपस्थिति में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया़ उक्त लोगों ने उपस्थित लोगों से अपने पूर्वजों के नाम से एक पेड़ जरूर लगाने का संदेश दिया. मौके पर भाजपा औराई मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार, पंसस कमलेश सहनी, भाजपा नेता सर्वेन्द्र झा, जयप्रकाश यादव, राजीव कुमार, ब्रजभूषण कुमार, नीतीश कुमार, ललन सहनी, विजय शंकर कुमार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










