Bihar News: मुजफ्फरपुर के होटल में घुसी बेलगाम कार, चार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2022 8:36 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में एक बेलगाम गाड़ी होटल के अंदर घुस गयी. जिसमें 4 लोगों के मौत और 5 लोगों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है. गाड़ी पर प्रशासन का बोर्ड लगा हुआ है, ऐसी बात सामने आ रही है.

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है. एक अनियंत्रित कार होटल में जाकर घुस गयी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि पांच लोगों के जख्मी होने की खबर सामने आ रही है. वहीं घटना से गुस्साए लोग नेशनल हाइवे पर उतर आये और सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया है. बताया जा रहा है जिस गाड़ी से हादसा हुआ है उसपर प्रशासन का बोर्ड लगा हुआ था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर-हाजीपुर पथ पर पुलिस लाइन के पास ये घटना मंगलवार देर शाम घटी है. मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही एक टाटा सूमो अचाकन बेकाबू होकर होटल में घुस गयी. जिसमें करीब दर्जन भर लोग शिकार बन गये, चार की मौत की खबर सामने आ रही है. हादसा मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र में हुआ है.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश दिखा. आक्रोशितों ने नेशनल हाइवे-28 को जाम कर दिया. वहीं घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है. जिस गाड़ी से हादसा हुआ है उसपर प्रशासन का बोर्ड लगा है,ऐसी जानकारी सामने आ रही है.

Also Read: Bihar News: बेतिया के होटल में लाचार लड़कियों से कराया जाता था जिस्मफरोशी का धंधा, युवती समेत 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन