ट्रेन का शीशा तोड़ते बदमाश को पकड़ने वाले दो पुलिस कर्मी होंगे पुरस्कृत

Two policemen will be rewarded
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन का शीशा तोड़ रहे बदमाश को हाल में जीआरपी व आरपीएफ के दो पुलिस कर्मियों ने मौके से पकड़ लिया था. शीशा तोड़ने से पकड़े जाने तक कोई यात्री फुट ब्रिज से वीडियो बना रहा था. जो तेजी से देश भर में वायरल हुआ. यह वीडियो पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों ने भी देखा. इस मामले में बदमाशों को पकड़ने वाले जीआरपी के सुजीत कुमार व आरपीएफ के एएसआइ आनंद कुमार को एडीजी बच्चू सिंह मीणा पुरस्कृत करेंगे. जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि इस बारे में विभाग की ओर से जानकारी मिली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




