पुलिस की वर्दी पहन राहगीरों से लूटपाट करने पहुंचा दरभंगा का दो बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 31 May 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी पहन राहगीरों से लूटपाट करने पहुंचा दरभंगा का दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी पहन राहगीरों से लूटपाट करने पहुंचा दरभंगा का दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. अहियापुर में पुलिस की वर्दी पहनकर राहगीरों से लूटपाट करने पहुंचे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. बखरी से जीरोमाइल चौक की तरफ जाने के दौरान दोनों बदमाश पुलिस को देखकर भाग रहे थे. संदेह होने पर पुलिस जवानों ने खदेड़ कर उनको पकड़ लिया. बदमाशों की पहचान दरभंगा जिले के कमतौल थाना के मोहम्मदपुर वार्ड नंबर तीन निवासी मो. साईद खान और मो. अब्दुल हनान खान के रूप में किया गया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक, आठ अलग- अलग टेलीकॉम कंपनी का सिम कार्ड और बैग में रखा पुलिस की वर्दी बरामद की गयी है. दोनों शातिरों से पूछताछ के आधार पर उनके गिरोह के अन्य शातिरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. मामले को लेकर दारोगा राजू कुमार के बयान पर अहियापुर थाने में पकड़ाये दोनों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल करने समेत कई गंभीर धाराएं लगायी गयी है. अहियापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में दारोगा राजू कुमार ने बताया है कि वह बुधवार को गश्ती में थे. इस बीच दोपहर 12 बजे जब बैरिया बस स्टैंड के समीप थे. इस बीच सूचना मिली की नकली पुलिस बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को बखरी चौक के समीप देखा गया है. दोनों स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों पर पुलिस होने का धौंस दिखा रहा है. सूचना के आलोक में पुलिस टीम के साथ वह छापेमारी करने के लिए मौके पर पहुंचे. इस बीच देखा कि बखरी के तरफ से बाइक सवार दो युवक जीरोमाइल की तरफ आ रहे हैं. इसमें बाइक चला रहा व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुआ है. पुलिस को देखते ही वह बाइक घुमा कर भागना चाहा. लेकिन,जवानों ने उनको खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़ाए दोनों बदमाशों से बाइक के बारे में पूछा गया तो बताया कि यह चोरी का है. उसका चेचिस नंबर खरोचा गया है. दोनों शातिरों के पास से आठ अलग- अलग सिम कार्ड बरामद किया गया है. पकड़ाये बदमाश की वर्दी, टीशर्ट, एक पीस, पैंट एक पीस को जब्त किया गया. पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास पता कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन