ePaper

मनियारी में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के साथ दो गार्ड गिरफ्तार

Updated at : 20 Jun 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
मनियारी में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के साथ दो गार्ड गिरफ्तार

मनियारी में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के साथ दो गार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन

-सिक्योरिटी संचालक की मिलीभगत से टॉल टैक्स पर कर रहे थे ड्यूटी -एक आठ साल व दूसरा दो साल से कर रहा था काम – पुलिस ने एक दो नाली बंदूक, 12 बोर की दस कारतूस, पहचान पत्र किया जब्त – एसडीपीओ पश्चिमी कुढ़नी एसी ज्ञानी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी मनियारी. बंदूक के लाइसेंस पर गोपालगंज व खगड़िया जिला से निर्गत फर्जी सील लगाकर एनएच 28 मनियारी टोल टैक्स पर तैनात दो गार्ड को बुधवार को मनियारी पुलिस ने धर दबोचा है. एक दो नाली बंदूक, दस कारतूस, फर्जी दो आर्म्स लाइसेंस व सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत पहचान पत्र को पुलिस ने जब्त किया है. पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान भोजपुर आरा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के महुआर गांव निवासी बिलर यादव के पुत्र मनन यादव व दूसरे ने औरंगाबाद जिला के पौथु थाना क्षेत्र के इटवा वजीरपुर गांव निवासी सुनील कुमार पिता सुदर्शन सिंह के रूप में बतायी है. एसडीपीओ पश्चिमी कुढ़नी एसी ज्ञानी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सूचना मिली कि टोल टैक्स पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड एक निजी सिक्योरिटी कंपनी की मिलीभगत से कई वर्षों से फर्जी लाइसेंस पर निर्गत आर्म्स लेकर नौकरी कर रहे हैं. पता चला कि अनुज्ञप्ति संख्या 677/2008 जिला गोपालगंज से निर्गत है, जिस पर शस्त्रधारी का नाम मनन यादव गांव शेरपुर थाना मीरगंज जिला गोपालगंज है. पूछताछ में बताया कि उक्त अंकित पता मेरा सही नहीं है. मुझे उक्त अंकित पता का ज्ञान है. बीते 2006 में खगड़िया जिला के एक दलाल के माध्यम से बनवाया है. दूसरा लाइसेंस सुनील कुमार 93/2009 जिला खगड़िया से निर्गत है. गांव अकबरपुर थाना परबता जिला खगड़िया अंकित है जबकि पुलिसिया पूछताछ में बताया कि उक्त अंकित पता पर मैं कभी गया ही नहीं हूं. दोनों अभियुक्तों ने बताया कि खगड़िया के दलाल के माध्यम से बनवाया था. शहर के भगवानपुर स्थित एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी में मनन यादव दो साल व सुनील कुमार आठ वर्षों से नौकरी कर रहा है. दोनों लाइसेंस के अवलोकन में पाया गया कि जिस जिला से लाइसेंस निर्गत हुआ है. उस जिला एवं उक्त जिला से भिन्न से भी लाइसेंस रिन्युअल करवाया गया है. पुलिस ने दोनों गनमैन से पूछताछ कर दोनों को जेल भेजने की कवायद में जुट गयी है. मामले में पुलिस ने जिस एजेंसी के माध्यम से यहां कार्यरत था. उस एजेंसी के संचालक सह मालिक समेत दोनों गन मैन को आरोपी करते हुए मामला दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन