दो क्रॉसिंग 3 से 6 तक बंद, दूसरे रास्ते से जाना होगा

Published by : LALITANSOO Updated At : 02 Sep 2025 8:24 PM

विज्ञापन

Two crossings are closed from 3 to 6

विज्ञापन

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड, सड़क यातायात के लिए रहेगा बंद भगवानपुर व सराय-भगवानपुर के बीच होगा ट्रैक मेंटेनेंस का काम वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत का काम होगा. इसकी वजह से 3 से 6 सितंबर तक दो क्रॉसिंग सड़क यातायात के लिए बंद रहेंगी. इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही रेल परिचालन भी प्रभावित होगा. अनुमंडल कार्यालय, हाजीपुर ने इसकी सूचना दी है. समपार संख्या 31-सी (भगवानपुर), यह क्रॉसिंग 4 सितंबर से 6 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी. वहीं समपार संख्या 38-सी (सराय-भगवानपुर), क्रॉसिंग 3 से 6 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी. अनुमंडल प्रशासन ने इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरेश शर्मा व किशोर कुणाल को मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है. पुलिस अधीक्षक, वैशाली से इन मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने का अनुरोध किया है. लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि में इन रास्तों का उपयोग करने से बचें या वैकल्पिक मार्गों का चयन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन