ePaper

बेनीबाद में बागमती नदी किनारे खेत से दो शव बरामद

Updated at : 11 Aug 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
बेनीबाद में बागमती नदी किनारे खेत से दो शव बरामद

बेनीबाद थाना क्षेत्र की जमालपुर कोदई पंचायत के कल्याणी व गोसाई टोला के बागमती नदी से सटे खेत से दो अज्ञात शव मिला़ शव गल जाने से उसकी पहचान नहीं हो पायी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गायघाट बेनीबाद थाना क्षेत्र की जमालपुर कोदई पंचायत के कल्याणी व गोसाई टोला के बागमती नदी से सटे खेत से दो अज्ञात शव मिला़ शव गल जाने से उसकी पहचान नहीं हो पायी. बागमती नदी किनारे महिला का शव पड़ा था, जबकि पुरुष का शव महिला के शव से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर था. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर स्थानीय लोगों द्वारा शव की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की, फिर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं ग्रामीणों में चर्चा थी कि नदी का पानी बढ़ने के दौरान कहीं बाहर से धार में शव बहकर आ गया है. शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन