Muzaffarpur : तुर्की से आभूषण लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 14 May 2025 10:25 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : तुर्की से आभूषण लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के यादव मार्केट स्थित आभूषण दुकान से नगद व गहना लूट में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया़ पूछताछ के बाद पकड़े गये तुर्की छाजन के रौशन कुमार व अंकित कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. विदित हो कि दो मई को दिनदहाड़े दो बाइक से पहुंचे छह अपराधियों ने हथियार के बल पर नगद सहित 12 लाख का आभूषण लूट लिया था. इसको लेकर दुकानदार विकास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन