नाबालिग लड़की को अगवा करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को अगवा करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अरमान उर्फ ननकी और नूर आलम उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है. पुलिस को लंबे समय से इन दोनों की तलाश थी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने के मामले में पुलिस ने एक साल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अरमान उर्फ ननकी और नूर आलम उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है. पुलिस को लंबे समय से इन दोनों की तलाश थी. जानकारी के मुताबिक, 2024 में मझौलीया से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाये और कोर्ट से वारंट हासिल किया. इसके बावजूद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मझौलीया में छिपा हुआ है. इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने बताया कि लंबे समय से इनकी तलाश जारी थी और गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar Sharma

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन