ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी ठोकर, दोनों युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 9:40 PM
ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी ठोकर, दोनों युवक की मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम प्रतिनिधि, देवरिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुर-सरैया नयारा पेट्रोल पम्प के समीप एसएच-74 देवरिया- पारू मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गया़ हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी़ उसकी पहचान नहीं हो पायी है़ वहीं दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी़ जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो लोग पारू से देवरिया की ओर आ रहे थे़ नयारा पेट्रोल पम्प के समीप जैसे ही पेट्रोल लेने के लिए पंप की तरफ मुड़े कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया़ घटना में एक सवार का सिर कुचल गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी़ वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया़ घटना के बाद अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने पारू थाना क्षेत्र के चैनपुर चिउटाहा निवासी हरेन्दर राय (55) को पारू पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया़ उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गयी़ वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है़ पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है़ घायल युवक की मौत की जानकारी बिसुनपुर सरैया के पंसस बीरेंद्र पटेल ने दी़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










