ePaper

अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय वर्मा को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 14 Jul 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय वर्मा को दी  श्रद्धांजलि

Tribute paid to senior advocate Sanjay Verma

विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन में आयोजित हुई शोकसभा उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला बार एसोसिएशन में सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार वर्मा के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने की. इसमें सर्वसम्मति से श्रद्धांजलि के बाद न्यायिक कार्य से अधिवक्ताओं के अलग रहने का निर्णय लिया गया. अधिवक्ताखाना ब्लॉक नंबर एक में भी शोक सभा आयोजित कर संजय कुमार वर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गयी और दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि देने वालों में वरीय अधिवक्ता श्री केशव कुमार, वरीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, विनोद कुमार, जयमंगल प्रसाद, दीपक कुमार, विभूतिनाथ झा, सुधीर कुमार ओझा, श्वेता कुमारी, दीपक कुमार, वरीय कार्यकारिणी सदस्य कामरान, वेदी कुमारी, मो अकील, आशुतोष चंदन, दिलीप कुमार, वरीय अधिवक्ता श्याम शंकर प्रसाद सिन्हा, वरीय अधिवक्ता देवेंद्र राय, अजय नारायण सिन्हा सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन