मिथिला चार घंटे देर से पहुंची, यात्रियों ने किया हो-हल्ला

Published at :28 Jan 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
मिथिला चार घंटे देर से पहुंची, यात्रियों ने किया हो-हल्ला

कोहरा व री-शिड्यूल हाेने से ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं. ऐसे सर्द मौसम में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. कोहरा व री-शिड्यूल हाेने से ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं. ऐसे सर्द मौसम में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस (13022) चार घंटे की देरी से शाम के छह बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची. जंक्शन पर पहले से महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ थी. ऊपर से मिथिला को पकड़ने वाली भीड़ के कारण शाम में अफरातफरी की स्थिति बनी. गाड़ी के लेट होने पर यात्रियों ने पूछताछ केंद्र के पास हो-हल्ला किया. यात्रियों ने बताया कि दो घंटे से ट्रेन कब आयेगी, इस बारे में कुछ बताया ही नहीं गया. दूसरी ओर आठ घंटे 34 मिनट की देरी से सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रात में पहुंची. सफर कर रहे कुमार सचिन सहित कई यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों को शिकायत कर बताया कि भूख की वजह से यात्रियों की स्थिति खराब हो गयी है. वैशाली एक्सप्रेस (12554) करीब चार घंटे की देर से आयी. वहीं 02570 स्पेशल आठ घंटे लेट होकर दिल्ली से पहुंची.मुजफ्फरपुर.कोहरा व री-शिड्यूल हाेने से ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं. ऐसे सर्द मौसम में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस (13022) चार घंटे की देरी से शाम के छह बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची. जंक्शन पर पहले से महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ थी. ऊपर से मिथिला को पकड़ने वाली भीड़ के कारण शाम में अफरातफरी की स्थिति बनी. गाड़ी के लेट होने पर यात्रियों ने पूछताछ केंद्र के पास हो-हल्ला किया. यात्रियों ने बताया कि दो घंटे से ट्रेन कब आयेगी, इस बारे में कुछ बताया ही नहीं गया. दूसरी ओर आठ घंटे 34 मिनट की देरी से सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रात में पहुंची. सफर कर रहे कुमार सचिन सहित कई यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों को शिकायत कर बताया कि भूख की वजह से यात्रियों की स्थिति खराब हो गयी है. वैशाली एक्सप्रेस (12554) करीब चार घंटे की देर से आयी. वहीं 02570 स्पेशल आठ घंटे लेट होकर दिल्ली से पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन