Train News: गाजीपुर-बलिया और छपरा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाया आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए विशेष ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
India To International Trains

India To International Trains

Bihar Train News: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार टर्मिनस और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली समर स्पेशल एक्सप्रेस संख्या 04030/04029 के संचालन की अवधि को बढ़ा दिया है. यह गाड़ी औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर और छपरा मार्ग से होकर चलायी जा रही है. यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है.

विज्ञापन

Bihar Train News: आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 04030 अब आठ जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलायी जायेगी. वहीं, वापसी में मुजफ्फरपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 04029 को नौ जुलाई 2025 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलाया जायेगा. ये गाड़ियां कुल 15 फेरों तक चलायी जायेंगी.

आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 09 बजे प्रस्थान करेगी

गाड़ी संख्या 04030 आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं मुरादाबाद 12:00, बरेली जंक्शन 13:32, शाहजहांपुर 14:35, लखनऊ जंक्शन 17:45, सुल्तानपुर 19:35, जौनपुर सिटी 20:52, जौनपुर जंक्शन 21:15, औड़िहार 22:15, गाजीपुर सिटी 23:00, बलिया 23:55 और सुरेमनपुर 00:28 बजे दूसरे दिन, छपरा 01:30, सोनपुर 02:40, हाजीपुर 02:55 और मुजफ्फरपुर 04:30 बजे पहुंचेगी.

मुजफ्फरपुर से सुबह 06 बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान करेगी

गाड़ी संख्या 04029 मुजफ्फरपुर से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान करेगी और हाजीपुर 07:20, सोनपुर 07:32, छपरा – 09:45, सुरेमनपुर 10:06, बलिया 10:55, गाजीपुर सिटी 12:25, औड़िहार 13:10, जौनपुर जंक्शन 14:50, जौनपुर सिटी 15:10, सुल्तानपुर 16:30, लखनऊ जंक्शन 18:40, शाहजहांपुर 21:30, बरेली 22:35, मुरादाबाद 00:23 दूसरे दिन, आनंद विहार टर्मिनस आगमन 03:10 पहुंचेगी. इस गाड़ी में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिनमें आठ साधारण द्वितीय श्रेणी, 11 स्लीपर क्लास और दो एसएलआर कोच शामिल होंगे.

Also Read: Bihar News: पूर्वी चम्पारण का मधुबन बना नगर निकाय, अब शहरों की तर्ज पर होगा इस क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन