एक लाख की भीड़ से निपटने की जुगत, 44 पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात

Published at :01 Feb 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
एक लाख की भीड़ से निपटने की जुगत, 44 पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात

एक लाख की भीड़ से निपटने की जुगत, 44 पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात

विज्ञापन

इंटर परीक्षा :

-की गयी अपील, छोटी गाड़ियों से ही जाएं अपने परीक्षा सेंटर

-गोला बांध रोड व आरडीएस कॉलेज गेट के पास बढ़े जवान

मुजफ्फरपुर.

इंटर परीक्षा में एक लाख की भीड़ से निपटने की जुगत के लिए 44 पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की गयी है.परीक्षार्थियों के हुजूम व उनके परिजनों से ट्रैफिक पर करीब एक लाख से अधिक लोगों का लोड बढ़ेगा. ऐसे में गोला बांध रोड व आरडीएस कॉलेज गेट के पास दो नये ट्रैफिक पोस्ट बनाये गये हैं. ट्रैफिक थानेदार ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि परीक्षा सेंटर तक छोटी गाड़ियों से ही जायें.

परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले सेंटर पर पहुंच जायें. शहर में जाम न लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस सभी प्रमुख चौक-चौराहों व परीक्षा सेंटर के आसपास मौजूद रहेगी. वहीं, सरैयागंज टावर चौक, मोतीझील, अघोरिया बाजार चौक, महेश बाबू चौक, अखाड़ाघाट पुल के दोनों तरफ, गोला रोड, गोबरसही चौक, यादव नगर गेट, हरिसभा चौक, मिठनपुरा चौक, बनारस बैंक चौक समेत सभी प्रमुख चौराहे पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गयी है. ट्रैफिक थानेदार ने बताया कि परीक्षा सेंटर तक जाने वाली सभी मार्गों का जायजा लिया गया है. उस गली के लोगों से अपील की गयी है कि सड़क पर गाड़ियों को नहीं लगाएं. पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद व दूसरी पारी की परीक्षा शुरू होने के समय ट्रैफिक पर ज्यादा लोड बढ़ेगा.इसके लिए भी रणनीति तैयार की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन